26
Dec-2016

Lemon pickle recipe In Hindi By Sameer Goyal – नींबू के आचार की रेसिपी

 

Lemon pickle recipe In Hindi नींबू के आचार की रेसिपी (Lemon pickle recipe)एक ऐसी आचार रेसिपी (achar recipe) है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ आपके पाचन तंत्र को भी मज़बूत बनाने में मदद करती है . नींबू के इस मसालेदार आचार (lemon pickle)को आप विभिन्न तरह के पराठों, पूड़ी, खिचड़ी, दालचावल, नमकीन दलिये आदि के साथ एन्जॉय सकतें हैं.

नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं. नींबू के रस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के निखार लाने में सहायक हैं. नींबू के इस बिना तेल वाले मसालेदार आचार रेसिपी में पेट को स्वस्थ्य रखने वाले मसालों जैसे; सौंठ, जीरा, अजवायन, हींग और भी बहुत सारे मसाले जो पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करते हैं.

नींबू के आचार की रेसिपी (lemon pickle recipe) बच्चों के टिफ़िन के लिये तो अच्छा ऑप्शन है ही साथ ही साथ यह रेसिपी ट्रेवेल्लिंग के लिये भी बेहद उपयोगी होती है. निब्बू के आचार को आप आराम से 6 महीने से लेकर 1 साल तक स्टोर कर सकते हैं. आइये बनाते है आज चटपटा निब्बू का आचार!

नींबू के आचार बनाने के लिए हमें चाहिए :

1. नींबू                            :       700 ग्राम (साबुत)
2. नींबू                           :       300 ग्राम (रस के लिए)
3. काला नमक             :        50 ग्राम
4. सफ़ेद नमक            :        50 ग्राम
5. सेंधा नमक               :        2 छोटे चम्मच
6. सौंठ                         :        2 छोटे चम्मच
7. हींग                          :        1/4 चम्मच
8. जावित्री                    :        3 फूल
9. जीरा                        :        3 चम्मच
10. अजवायन             :        3 चम्मच
11. मेथीदाना                :        2 चम्मच
12. धनिया पाउडर      :        2 चम्मच
13. पीपलपाउडर        :        1 चम्मच

कुछ साबुत गर्म मसाले:-

14. बड़ी इलायची     :         15 (दाने निकले हुए)
15. काली मिर्च          :         4
16. दालचीनी            :         2 टुकड़े
17. जायफल             :         2

नींबू के आचार के आचार की रेसिपी (lemon pickle recipe) : विडियो

नींबू के आचार की रेसिपी (lemon pickle recipe) : विधि

  • नींबू का भरवां खट्टा अचार बनाने के लिए सबसे पहले 700 ग्राम नींबू धो कर अच्छी तरह पोंछ लीजिये.
  • अब सभी में विडियो में दिखाए अनुसार चार कट लगा लीजिये कि इनमें मसाला भरा जा सके.
  • अचार का मसाला बनाने के लिए सभी साबुत मसालों को बारीक कूट लीजिये.
  • एक प्याले में ये कूटे हुए मसाले और बाकी सभी मसाले डाल कर मिला लीजिये.
  • इस मसाले को कट लगे हुए नीबू में भर कर मर्तबान में डालते जाइये और साथ ही इसमें 300 ग्राम नींबू का रस भी डाल दीजिये.
  • नींबू के इस अचार को 10 से 15 दिन के लिए धूप में रखिये.
  • 15 दिन में ये अचार खाने के लिए तैयार हो जायेगा. और हाँ, जैसे जैसे यह अचार पुराना होता जाएगा इसका जायका बढता जाएगा.

सम्बंधित रेसिपीज :



चटपटे निब्बू के आचार की रेसिपी से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

1

 likes / 0 Comments
Share this post:

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec