गार्लिक पनीर रेसिपी के लिए मेरा नीचे दिया गया विडियो देखिये. आगे यह रेसिपी मैं विस्तारपूर्वक भी दे रहा हूँ ताकि आप इसे चाहें तो प्रिंट भी कर सकते हैं.
गार्लिक पनीर रेसिपी : विस्तार से
सबसे पहले एक पेन में तेल गर्म कीजिये.
इसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइए.
अब इसमें प्याज डालिए और इसे भी मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकने दीजिये.
प्याज जब आधे पक जाएँ तब इसमें पनीर डालिए और मध्यम आंच पर ही अगले 2 मिनट तक और पकने दीजिये. इस बीच में इसे 1-2 बार अच्छी तरह मिलाइए ताकि पनीर पेन में चिपके नहीं.
अब इसमें आधा कप पानी और रेड चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाइए और 1 मिनट के लिए पकने दीजिये.
फिर इसमें शिमला मिर्च, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाइए और 5 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दीजिये.
अब आधा कप वेजिटेबल स्टॉक डालिए और 2 मिनट के लिए कम आंच पर रहने दीजिये.
अंत में इसमें सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और 1 मिनट तक कम आंच पर रखने के बाद इसे आंच से उतार लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट गार्लिक पनीर तैयार है जिसे आप रोटी, परांठा, नान, पूरी या किसी भी तरह की ब्रेड के साथ गर्मागर्म परोसिये.
Recipe Notes
यदि आपके पास वेजिटेबल स्टॉक तैयार ना हो तो आप 4 लौंग, 1 तेज पत्ता, और ½ कप हरे प्याज की पत्तियाँ लेकर 1 कप पानी में कम आंच पर उबाल लीजिये. जब पानी आधा रह जाए तब इसे छान लीजिये. यह पानी आप वेजिटेबल स्टॉक के तौर पर काम में ले सकते हैं.
Subscribe Sameer Goyal at Youtube channel for more recipes in Hindi.