सबसे पहले चावल धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दीजिये और साथ ही साथ आँच पर दूध गर्म होने रखिये.
जब दूध में एक उबाल आ जाये तो आंच कम करके इसमें भीगे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाइये.
कम आँच पर इसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए करीब 25 मिनट तक पकाइये. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहना जरुरी है ताकि चावल या दूध आपके पतीले के पेंदे में चिपके नहीं.
करीब 25 मिनट बाद इसमें सभी सामग्री डालिये और अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट कम आँच पर पकने दीजिये.
स्वादिष्ट खीर तैयार है.
आप इसे एकदम गर्मागर्म भी परोस सकते हैं और कुछ घंटे फ्रिज़ में रखकर एकदम ठंडा भी परोस सकते हैं. आप चाहें तो खीर का स्वाद और रंगत बढ़ाने के लिये इसमें एक चुटकी केसर भी मिला सकते हैं.
Recipe Notes
Subscribe Sameer Goyal at Youtube channel for more recipes in Hindi.