लच्छा पराठा रेसिपी हिंदी में | Lachha Paratha Recipe In Hindi
Servings
Prep Time
4
पराठे
5
मिनट
Cook Time
Passive Time
10
मिनट
15
मिनट
Servings
Prep Time
4
पराठे
5
मिनट
Cook Time
Passive Time
10
मिनट
15
मिनट
Ingredients
100
ग्राम
गेहूं का आटा
स्वाद अनुसार
नमक
घी
(या बटर)
Instructions
लच्छा पराठा रेसिपी विडियो
लच्छा पराठा रेसिपी के लिए मेरा विडियो देखिये:
लच्छा पराठा रेसिपी विस्तार से:
सबसे पहले एक प्याले में गेहूं का आटा व नमक मिलाकर आटा गूंथ लीजिये.
गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए थोडा पानी का हाथ लगा कर छोड़ दीजिये.
जब आटा सेट हो जाए तो इससे मध्यम आकार की लोई बनाइये.
लोई को सूखे आटे में लपेटकर बेलन से बेल कर करीब 5 इंच की रोटी बना लीजिये और इस पर 1 चम्मच घी लगा कर अच्छी तरह फैला दीजिये.
अब इसे विडियो में दिखाए गए तरीके से पतली-पतली परतों में मोड़ लीजिये और वृत्ताकार रूप में लपेटते हुए फिर से लोई बना लीजिये.
इस प्रकार बनी परतदार लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटकर एक बार फिर बेलन से बेल कर करीब 5 इंच की रोटी बना लीजिये.
इसे दोनों ओर बारी-बारी से घी लगाते हुए गर्म तवे पर सेक लीजिये.
आपका बेहतरीन सुनहरा भूरा लच्छा पराठा तैयार है.
Recipe Notes
मसालेदार लच्छा पराठा बनाने के लिए आप आटा गूंथते समय इसमें अपने पसंद के मसाले और सब्जियों का गाढा पेस्ट भी मिला सकते हैं.
Youtube पर सोनिया गोयल को सब्सक्राइब कीजिये
ताकि आप समय से सोनिया गोयल की नयी रेसिपी के विडियो देख सकें.
Facebook पर सोनिया गोयल से जुड़िये.
Pinterest पर सोनिया गोयल को सब्सक्राइब कीजिये
Google+ पर सोनिया गोयल से जुड़िये
लच्छा पराठा रेसिपी बनाइये और अपने अनुभव मुझे यहाँ कमेंट्स सेक्शन में लिखिए.