मठरी की पारंपरिक राजस्थानी रेसिपी के लिए मेरा नीचे दिया गया विडियो देखिये. आगे यह रेसिपी मैं विस्तारपूर्वक भी दे रही हूँ ताकि आवश्यकता होने पर आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं.
मठरी रेसिपी विस्तार से:
सबसे पहले मैदा छान लीजिये.
इसमें 1.5 बड़ा चम्मच तेल मिलाइए.
अब इसमें नमक व अजवायन मिलाइए.
जरुरत के अनुसार थोडा-थोडा पानी डालते हुए इसे कडा गूंथ लीजिये.
10 मिनट के लिए इसे एक नम सूती कपडे से ढक कर रख दीजिये.
अब इससे करीब 2 इंच आकार की लोई बनाइये.
सभी लोइयों को बेल कर या फिर हथेलियों के बीच में दबा कर करीब 2.5 से 3 इंच के आकार का कर लीजिये.
अब एक कडाही में तेल गर्म करने रखिये.
सभी मठरियों को हल्का सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तल लीजिये. ध्यान रहे कि इन्हें बहुत अधिक भूरा नहीं करना है.
तली हुई मठरियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लीजिये ताकि इनका अतिरिक्त तेल सूख जाए.
कमरे के तापमान पर स्वादिष्ट कुरकुरी मठरियां चाय या अचार के साथ परोसिये.
Recipe Notes
हवाबंद डिब्बे में ठीक से संभाल कर रखने पर आप मठरी को 1 महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.