वेज सोया कबाब की रेसिपी देखने के लिए नीचे दिया गया विडियो देखिये.
वेज सोया कबाब की रेसिपी विस्तार से:
पहले ग्रुप की सभी सामग्री को एक साथ हल्का सा दरदरा रखते हुए पीस कर गाढा पेस्ट बना लीजिये. यह इतना गाढा होना चाहिए की करीब-करीब गुंथे हुए आटे जैसा हो जाए.
तेल को छोड़कर दूसरे ग्रुप की सभी सामग्री इस पेस्ट में मिला लीजिये.
अपनी अँगुलियों पर फैलाते हुए इस पेस्ट से मध्यम आकार की ठीक वैसी ही टिकिया बना लीजिये जैसी आलू की टिकिया होती है. इसके लिए आप चाहें तो अपनी हथेली पर थोडा तेल लगा सकते हैं.
अब एक तवे या फ्राइ पेन में थोडा सा तेल गर्म कीजिये और सभी टिकिया दोनों ओर से सेक लीजिये.
स्वादिष्ट और पौष्टिक वेज सोया कबाब तैयार हैं.
इन्हें आप अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ परोसिये.
Recipe Notes
ध्यान रखिये कि कबाब के लिए पेस्ट इतना गाढा होना चाहिए कि इसकी टिकिया बन सके. इसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि पहले ग्रुप की सामग्री जब आप पीसें तो उसमे ज्यादा पानी ना डालें.
यदि सभी सावधानी के बाद भी कबाब का पेस्ट थोडा ढीला हो जाए तो उसमें आप थोडा सा बेसन मिला सकते हैं.