अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.
लाजवाब खीरे का रायता तैयार है. आप इसे पुलाव, परांठा, रोटी आदि के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसे आप फ्रिज में 1/2 घंटा रखकर ठंडा-ठंडा भी परोस सकते हैं क्योंकि ठंडा रायता स्वाद में लाजवाब होता है.
Recipe Notes
कई लोग खीरे को कद्दूकस करने के बाद उसका पानी अलग करने के लिये निचोड़ना भी पसंद करते हैं. मैं ऐसा करने की सलाह नही देती क्योंकि ऐसा करने से खीरे के रस में पाए जाने वाले सभी पौष्टिक तत्व निकल जाते हैं.
जैसा कि आप जानते हैं कि दही और खीरा दोनों ही हमारे शरीर को ठंडक देने का कार्य करते हैं तो यह रेसिपी गर्मियों के मौसम के लियेबहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी होती है.