07
Dec-2016

Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi By Sonia Goyal – गाजर हलवा रेसिपी

 

Gajar Ka Halwa Recipe In Hindiगाजर का हलवा (gajar ka halwa), सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भारतीय डेज़र्ट रेसिपीज़ में से एक है. यह स्वादिष्ट हलवा बनाने में तो आसान है ही साथ ही सेहत से भरपूर भी है. यह कद्दूकस की हुई गाजर, मावा, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स आदि को मिलाकर बनाया जाता है. बेहतरीन खुशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. यह रेसिपी बच्चों व बड़ों सभी की फेवरेट होती है. सर्दियों की शुरुआत होते ही सभी को गाजर हलवे का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बेहद लज़ीज़ रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि आप इसे आसानी से 2-3 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं.

तो आइये आज बनाते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa).

Serving           :      10 व्यक्ति
Prep Time      :      30 मिनट
Cook Time     :      60 मिनट
Total Time     :      90 मिनट

गाजर का हलवा (gajar ka halwa) बनाने के लिए चाहिये :

गाजर                   :        1 किग्रा (कद्दूकस की हुई)
मावा                     :        250 ग्राम
दूध                       :        500 मिली
घी                         :        100 ग्राम
चीनी                     :        200 ग्राम
काजू                    :        50 ग्राम (मध्यम आकारके टुकड़ों में)
बादाम                 :        50 ग्राम (मध्यम आकार के टुकड़ों में)
किशमिश            :        50 ग्राम
हरी इलायची      :        25 ग्राम (पीसी हुई)

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी का विडियो (Gajar ka Halwa Recipe Video):

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी विस्तार से (Gajar ka Halwa Recipe):

  1. एक कड़ाही में कद्दूकस की हुई गाजर डालकर मध्यम आंच पर पकने रखिये.
  2. अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और मध्यम आंच पर लगभग 45 मिनट तक पकने दीजिये.
  3. इसे थोड़ी थोड़ी देर में कड़छी से हिलाते रहिये ताकि यह जले नहीं.
  4. जब गाजर में से सारा दूध सूख जाए तो समझ लीजिये यह पक कर तैयार है.
  5. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाइए और फिर इसका पानी सूखने दीजिये.
  6. आखिरी में इसमें घी, मावा, सूखे मेवे और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.
  7. तैयार है स्वादिष्ट गाजर का हलवा. इसे गरमा गर्म सर्व कीजिये
  8. आप चाहें तो गाजर का हलवा सर्व करते समय इसे बादाम और पिस्ता कतरन से सजाएं.

सम्बंधित रेसिपीज़ :



गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

0

 likes / 0 Comments
Share this post:

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec