पॉपसिकल बनाने के लिये एक प्याले में संतरे का रस, ऑरेंज स्क्वेश, अनार के दाने और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला लीजिये.
अब इसे पॉपसिकल के सांचों में डाल कर फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिये.
5 घंटे बाद पॉपसिकल को साँचे में से निकालिये और इन्हें प्लेट में निकाल कर इन पर काला नमक डाल कर सर्व कीजिये. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये पॉपसिकल बेहद पसंद आते हैं.