05
Oct-2016

Cheese Cucumber Salad Recipe In Hindi By Sonia Goyal – पनीर खीरा सलाद

Cheese Cucumber Salad Recipe In Hindi

खीरा पनीर सलाद (cheese cucumber salad) पौष्टिकता से भरपूर एक रिफ्रेशिंग सलाद रेसिपी है. जैसा कि नाम से पता चलता है खीरा और पनीर इस रेसिपी के मुख्य इनग्रेडीएंट्स हैं जो कि हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं. खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और इसके नियमित सेवन से त्वचा चमकदार और खिली-खिली रहती है.

खीरा पनीर सलाद रेसिपी (cheese cucumber salad recipe) खीरा, पनीर और फ्रेश क्रीम से बनाई जाती है. चिली फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर का यूज़ सलाद को थोड़ा तीखा बनाने के लिए करते हैं. नींबू के रस का यूज़ इस रेसिपी में थोड़ा खट्टा फ्लेवर देने के लिए करते हैं. यह खीरा पनीर सलाद (cheese cucumber salad) रेसिपी आपके डिनर और लंच के लिए एक परफेक्ट साइड डिश है. यह हेल्थ के लिये तो अच्छा है ही साथ ही यह आपके खाने के स्वाद को और भी बढ़ाता है.

Serving            :         2 व्यक्ति
Prep Time       :         20 मिनट
Cook Time       :         0 मिनट
Total Time       :         20 मिनट

खीरा पनीर सलाद बनाने के लिए हमें चाहिए :

1. पनीर                              :           100 ग्राम
2. खीरे                               :            2 (छोटे साइज़ के)
3. फ्रेश क्रीम                     :            1 बड़ा चम्मच
4. चिली फ्लेक्स                 :            1/2 छोटा चम्मच
5. काली मिर्च पाउडर      :            1/2 छोटा चम्मच
6. नींबू का रस                  :            1 बड़ा चम्मच
7. हरा धनिया                    :            1 बड़ा चम्मच
8. नमक                            :            स्वाद अनुसार
9. पीला रंग                       :            2 बूंद

खीरा पनीर सलाद रेसिपी (Cheese Cucumber Salad Recipe) : विडियो

खीरा पनीर सलाद रेसिपी (Cheese Cucumber Salad Recipe) : विधि

  • सबसे पहले खीरे को धो कर ऊपर से काट लीजिये.
  • अब इसे अन्दर से पूरा खाली करके इसके बीज निकाल लीजिये.
  • पनीर को कद्दूकस कीजिये और इसमें नमक, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और क्रीम डाल कर मिला लीजिये.
  • फिर इस मिश्रण के 2 बराबर भाग कर लीजिये.
  • एक भाग में चिली फ्लेक्स डाल कर मिला लीजिये और इसे खीरे में भर दीजिये.
  • दूसरे भाग में पीला रंग और हरा धनिया डाल कर मिला लीजिये फिर इसे भी खीरे में भर दीजिये.
  • दोनों को  1/2  घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह सेट हो जाये.
  • अब इन खीरों को स्लाइस में काटिये और ठंडा – ठंडा सलाद सर्व कीजिये.

सम्बंधित रेसिपीज़ :



खीरा पनीर सलाद रेसिपी (Cheese Cucumber Salad Recipe) से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

0

 likes / One comment
Share this post:
  1. Cheese Cucumber Salad Recipe With Video by Sonia Goyal /

    […] cucumber salad recipe (पनीर खीरा सलाद रेसिपी) is a nutritional salad recipe from Indian Cuisine. It is an easy, quick, bountiful, flavorful […]

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec