सबसे पहले इमली को 10 मिनट के लिये भीगने के लिये रख दीजिये.
अब एक बर्तन में तेल गर्म कीजिये और इसमें जीरा और दानामेथी तड़का लीजिये.
फिर इसमें बेसन डालिये और मध्यम आँच पर इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाइए जब तक कि यह हल्का भूरा ना हो जाये.
अब इसमें धनिया पत्ती, करी पत्ता और इमली का रस छोड़ कर बाकी सभी ingredients डाल दीजिये.
एक बार इसे अच्छी तरह मिलाइये और फिर तेज आँच पर एक उबाल आने दीजिये.
अब मध्यम आँच पर इसे ढक कर 15 मिनट के लिये पकने दीजिये.
जब तक यह पके इमली का रस निकाल लीजिये.
आखिर में इसमें इमली का रस मिलाइये. साथ ही कढ़ी के छौंक के लिये 2 छोटे चम्मच तेल एक अलग पैन में गर्म कीजिये. इसे आँच से उतारिये. इसमें करी पत्ता डालिये और तुरंत कढ़ी पर छौंक दीजिये.
स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी तैयार है. इसे धनिया पत्ती से गार्निश कीजिये और रोटी और चावल के साथ गर्मागर्म परोसिये.