25
Nov-2016

Lal Mirch Ka Achar Recipe In Hindi By Sonia Goyal – लाल मिर्च का अचार

Lal Mirch Ka Achar Recipe In Hindi

लाल मिर्च का अचार (lal mirch ka achar) उत्तरी भारत की प्रसिद्ध अचार रेसिपीज़ में से एक है. यह अचार रेसिपी मुख्यतः राजस्थान और पंजाब में बनाई और खाई जाती है.

भारत की विभिन्न अचार रेसिपीज़ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. भारतीय अचार रेसिपीज़ के उसी खजाने में से आज आप के लिए शेयर की गई है लाल मिर्च के अचार की रेसिपी (lal mirch ka achar recipe). यह रेसिपी स्वाद में तीखी होती है और बनाने में आसान होती है. साथ ही आप इसे स्टोर करके कई दिनों तक एन्जॉय कर सकते हैं.

आइये आज सीखते हैं लाल मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी (lal mirch ka achar).

Serving                :        400 ग्राम
Prep Time            :        20 मिनट
Cook Time           :        20 मिनट
Passive Time      :        40 मिनट

लाल मिर्च का अचार (lal mirch ka achar) बनाने के लिए चाहिये :

ताज़ा साबुत लाल मिर्च  :        250 ग्राम
कुटी हुई सौंफ                :         3 चम्मच
सरसों की दाल               :          3 चम्मच
पिसी हुई राई                  :         3 चम्मच
नमक                               :         स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर          :         1/2 चम्मच
सिरका                             :          3 चम्मच
सरसों का तेल                 :          2 कटोरी

लाल मिर्च के अचार की रेसिपी का विडियो (Lal Mirch ka Achar Video):

लाल मिर्च के अचार की रेसिपी (Lal Mirch ka Achar) : विधि

  • सबसे पहले साबुत ताज़ा लाल मिर्च को अच्छी तरह से धो कर एक सूखे कपडे से पोंछ लीजिये. फिर सभी मिर्चियों में चाक़ू से लम्बाई में चीरा लगा कर रख लीजिये.
  • अब एक प्याले में कुटी हुई सौंफ, सरसों की दाल, पीसी हुई राई, नमक, लाल मिर्च पाउडर, और सिरका डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
  • अब इस मसाले को सभी मिर्चियों में भर लीजिये.
  • सभी मसाला भरी हुई मिर्चियों को एक मर्तबान या डिब्बे में डाल दीजिये.
  • उबाल कर ठंडा किया हुआ सरसों का तेल इस मर्तबान में डाल दीजिये और मिर्चियों को एक चम्मच से थोडा दबा दीजिये ताकि सभी मिर्चियाँ तेल में डूब जाएँ.

दो से तीन दिन में यह अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा.

अन्य अचार रेसिपीज़ :



लाल मिर्च के अचार की रेसिपी से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

0

 likes / One comment
Share this post:
  1. Kanji Vada Recipe In Hindi By Sonia Goyal - कांजी वड़ा रेसिपी /

    […] लाल मिर्च अचार रेसिपी (Lal Mirch Achar Recipe) […]

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec