04
Nov-2016

Tomato Sauce Recipe In Hindi By Sonia Goyal – टमाटर सॉस की रेसिपी

Tomato Sauce Recipe In Hindi

टमाटर सॉस (tomato sauce recipe) के बिना स्नैक्स की कल्पना भी नहीं की जा सकती. यह सॉस, सभी प्रकार के स्नैक्स के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. टमाटर सॉस को घर पर बनाना आसान तो होता ही है साथ ही यह बाज़ार में उपलब्ध ब्रांड्स से ज्यादा हैल्थी भी होता है.

तो चलिए सीखते हैं ताज़ा टमाटरों से घर पर सॉस बनाने की रेसिपी.

Serving                         :               450 ग्राम
Prep Time                    :               5 मिनट
Cook Time                    :               50 मिनट
Passive Time               :               55 मिनट

टमाटर सॉस की रेसिपी (tomato sauce recipe) बनाने के लिए चाहिये :

ताज़ा टमाटर                  :               1 किग्रा
चीनी                                :              50 ग्राम
सिरका                            :              35 मिली
लाल मिर्च पाउडर         :              1/2 छोटा चम्मच
नमक                              :              1/2 छोटा चम्मच
सोडियम बेंजोएट          :              1/4 छोटा चम्मच (सॉस को प्रीजर्व करने के लिए)

टमाटर सॉस की रेसिपी (tomato sauce recipe) : विडियो

टमाटर सॉस की रेसिपी (tomato sauce recipe) : विधि

  • सबसे पहले टमाटरों को मध्यम आकार के टुकडों में काट लीजिये.
  • फिर एक कुकर में सोडियम बेंजोएट को छोड़कर बाकि सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.
  • अब प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर के मध्यम आंच पर टमाटर 20 मिनट तक पकने दीजिये.
  • प्रेशर कुकर ठंडा होने पर इसे खोलिये.
  • अब एक छलनी की सहायता से टमाटर का गुदा छानकर इकठ्ठा कर लीजिये.
  • छानकर इकठ्ठा किया हुआ गुदा मध्यम आंच पर बिना ढके 10 से 15 मिनट के लिए उबाल लीजिये ताकि टमाटर सॉस गाढ़ा हो जाये.
  • अब अपने टमाटर सॉस को जांचिये की यह पक कर पूरी तरह तैयार है या नहीं?
  • इसके लिए एक प्लेट में थोड़ा टमाटर सॉस डालकर 1 मिनट के लिए छोड़ दीजिये.
  • यदि टमाटर सॉस के चारों और टमाटर का रस बह कर बाहर आ जाये तो कुछ देर सॉस को और पकाइये.
  • एक प्याले में 2 चम्मच टमाटर सॉस लेकर इसमें सोडियम बेंजोएट अच्छी तरह मिला लीजिये.
  • अब इसे पूरे सॉस में मिला दीजिये. तैयार है जायकेदार टमाटर सॉस.

इसे आप कांच की बोतल या जार में भर कर रख सकते हैं और लगभग 5 से 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप इस यम्मी टमाटर सॉस की रेसिपी (tomato sauce recipe) को समोसा, पकौड़ी, नूडल्स, पास्ता, पिज़्ज़ा आदि सभी प्रकार के देशी और विदेशी स्नैक्स के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

अन्य रेसिपीज़ :



टमाटर सॉस की रेसिपी से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

0

 likes / 2 Comments
Share this post:
  1. Applesauce Recipe In Hindi By Sameer Goyal - सेब के सॉस की रेसिपी /

    […] टमाटर सॉस रेसिपी (Tomato Sauce Recipe)  […]

  2. Samosa Recipe In Hindi With Video By Sonia Goyal - समोसा रेसिपी /

    […] तैयार हैं. इन्हें धनिये की चटनी और टमाटर सॉस के साथ सर्व […]

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec