12
Oct-2016

Gulab Jamun Recipe In Hindi By Sonia Goyal – गुलाब जामुन रेसिपी

Gulab Jamun Recipe In Hindi

गुलाब जामुन (gulab jamun) मावे से बनने वाली मिठाइयों में सबसे प्रसिद्ध इंडियन डेजर्ट रेसिपी है. इसे मावा और मैदा मिलाकर बनाया जाता है.

गुलाब जामुन रेसिपी (gulab jamun recipe) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. यही कारण है इस रेसिपी को सभी मुख्य त्यौंहारों जैसे राखी, दिवाली, नवरात्रि और सभी प्रकार के समारोह जैसे शादी, पार्टी आदि के लिए सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है.

Serving                :        15  पीसेज़
Prep Time           :        20  मिनट
Cook Time           :       1  घंटा  30  मिनट
Total Time           :        1  घंटा  50  मिनट

गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) बनाने के लिये हमें चाहिए :

1.  मावा                           :            250  ग्राम
2. मैदा                            :            50  ग्राम
3. चीनी                           :           150  ग्राम
4. पानी                           :           100  मिलीलीटर
5. चिरौंजी                       :            2  चम्मच
6. इलायची पाउडर      :            1  चम्मच
7. घी                                :           250  मिलीलीटर

गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) : विडियो

गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) : विधि

  • सबसे पहले हम गुलाब जामुन के लिए चाशनी बनायेंगे.
  • इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डाल कर चीनी घुलने तक पका लीजिये और फिर इसमें  1/2  चम्मच इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दीजिये.
  • अब एक प्लेट में मावा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
  • फिर इसे इस तरह से हथेली से मसलते हुए एकदम स्मूथ कर लीजिये.
  • इस मिश्रण से मध्यम आकार की गोलियां बना लेंगे.
  • फिर इन गोलियों को हथेली पर लेकर चपटा कर लेंगे और इनमें  2 – 3  चिरौंजी के दाने और एक चुटकी इलायची पाउडर डाल कर बंद करके गोल – गोल गोलियां बना लेंगे.
  • कड़ाही में घी गर्म करने रखेंगे और इन गोलियों को गहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर तल लेंगे.
  • सभी गोलियों को चाशनी में डालकर  1  घंटे के लिए छोड़ देंगे ताकि इनमें चाशनी अच्छी तरह अन्दर तक चली जाये.
  • एक घंटे बाद स्वादिष्ट गुलाब जामुन खाने के लिए तैयार हो जायेंगे.

इन्हें गरमा गर्म सर्व कीजिये.

सम्बंधित रेसिपीज़ :



गुलाब जामुन रेसिपी से सम्बंधित अपने प्रश्न व अनुभव मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए.

0

 likes / 4 Comments
Share this post:
  1. Til Ke Laddu Recipe In Hindi By Sonia Goyal - तिल के लड्डू की रेसिपी /

    […] गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) […]

  2. Moong Dal Ladoo Recipe In Hindi By Sameer Goyal - मूंग के लड्डू /

    […] गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) […]

  3. Modak Recipe In Hindi By Sonia Goyal - मोदक रेसिपी /

    […] गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) […]

  4. Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi By Sonia Goyal - गाजर हलवा रेसिपी /

    […] गुलाब जामुन रेसिपी (Gulab Jamun Recipe) […]

comment this post


Click on form to scroll
CommentLuv badge

Proove You Are A Human * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.

Archives

> <
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec
Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec